आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव संतोष कटाई के नेतृत्व में शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष को रिहा किए जाने की मांग की गई।
संतोष कटाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद को 13 अक्तूबर रात दो बजे लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार कर लिया गया, जो निंदनीय है। इतना हीं नहीं, अनुसूचित विभाग के पदाधिकारियों ने जब पुलिस से गिरफ्तारी का कारण पूछ रहे तो उनके साथ बदसलूकी की जा रही है। योगी सरकार दलित वर्ग का उत्थान नहीं चाहती है। आलोक प्रसाद दलितों के उत्थान को लेकर सड़क पर उतरकर सरकार की गलत कार्यशैली को उजागर करने का काम करते हैं। इसी से रार खाई योगी सरकार बेवजह परेशान कर रही है। इस दौरान तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, बेलाल अहमद, राजबली राम, सीमा भारती, दिनेश यादव, ओमकार पांडे, अब्दुल रहमान, अशोक कुमार, शीला भारती, कल्पनाथ राम शामिल रहे।