{"_id":"630f2bdd7fe1c860a93eb177","slug":"congress-workers-clashed-with-each-other-in-front-of-the-national-secretary-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सचिव के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी: चुनाव में मिली हार को लेकर होनी थी समीक्षा, Video Viral","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सचिव के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी: चुनाव में मिली हार को लेकर होनी थी समीक्षा, Video Viral
Wed, 31 Aug 2022 03:07 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 31 Aug 2022 03:07 PM IST
सार
आजमगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल के सामने ही निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय नेता के सामने जिले के कांग्रेसी मंच साझा करने को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीते विधान सभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल का बुधवार को जनपद में आगमन हुआ था। कोल बाजबहादुर स्थित एक हाल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
बैठक शुरू होते ही निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक शुरू हो गई। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल की मौजूदगी में ही कहासुनी का विवाद कुछ ही देर में हाथापाई तक पहुंच गया। निवर्तमान अध्यक्ष का विरोध आक्रोशित कार्यकर्ता कर रहे थे। जिस पर प्रवीण सिंह समर्थक ने एक कार्यकर्ता पर हाथ तक उठा दिया।
विज्ञापन
इतना ही राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ मंच साझा करने को लेकर भी कांग्रेसियों में विवाद की स्थित देखने को मिली। वायरल हुए वीडियो में राष्ट्रीय सचिव खुद निवर्तमान अध्यक्ष व अन्य नेताओं को अगल-अलग करते दिखायी दे रहे है। काफी देर तक हंगामा हुआ और कांग्रेस की गुटबाजी पूरी तरह से खुल कर सामने आ गई। जिसके चलते समीक्षा बैठक जहां प्रभावित हुई तो वहीं मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं में तनाव का माहौल भी देखने को मिला। वीडियो वायरल होने के बाद इस प्रकरण में राष्ट्रीय सचिव से लेकर निवर्तमान जिलाध्यक्ष तक से बात की गई लेकिन इस मुद्दे पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन