फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress protest against crime rise in state

बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

Tue, 22 Oct 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against crime rise in state
जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने जाते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला जो कलेक्ट्रेट चौराहा होते डीएम कार्यालय पहुंचा। डीएम की मौजूदगी में सक्षम अधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में ही नहीं जनपद में लगातार अपराध बढ़ रहा है। हत्या, छिनैती की घटनाओं से आम आदमी में भय व्याप्त है। सरकार आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह विफल है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैंकमित्र रमेश यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन लीपापोती करने में जुटा हुआ है। उन्होंने हत्यारों को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जनपद में अपराध की भयावह स्थिति और लचर पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए अपराधों पर अविलंब रोक लगाई जाए। इस मौके पर कैलाश पांडेय, पंकज मोहन सोनकर, पूर्णमासी प्रजापति, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, रविकांत पांडेय, ज्ञान राम, आनंद सिंह, ओंकार सिंह, दिनेश सिंह, विवेक राय, शैलेेंद्र संह, आलोक राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed