फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress launches signature campaign on petrol pumps

कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान्

Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congress launches signature campaign on petrol pumps
सगड़ी। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दामों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

अजमतगढ़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर जिला महासचिव व सगड़ी प्रभारी अजीत राय और पीसीसी सदस्य मुकेश राय ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अजीत राय ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह से फेल है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, जिन मुद्दों को लेकर सरकार सत्ता में आई आज उन्हीं मुद्दों पर फेल नजर आ रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पीसीसी सदस्य मुकेश राय ने कहा कि महंगाई चरम पर है पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए। इस दौरान यूथ महासचिव प्रवीण गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद तसलीम, उपेंद्र राजभर, आनंद राजभर, लक्ष्मी नारायण साहू, अमित मौर्य, अमरीश गौतम, फूल बदन गुप्ता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed