{"_id":"d3002c4b7a8821f8dba09072fa892dd6","slug":"conflict-recovery-in-the-registry-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" रजिस्ट्री कार्यालय में वसूली का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री कार्यालय में वसूली का विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय में वसूली से आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सदर अयोध्या प्रसाद से अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदेश मंत्री अरुण सिंह साधू ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी राजेश कुमार सरोज पुत्र रामरूप ने 24 दिसंबर को जमीन का बैनामा कराया। उसके द्वारा संपूर्ण राजस्व शुल्क जमा किया गया। इसके बाद भी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने राजेश से सुविधा शुल्क के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिया। जिला संयोजक हरिबंश मिश्र ने मांग की कि ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हिंदू युवा वाहिनी रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना देने को विवश होगी।
इसके साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। विश्व हिंदू महासंघ के महामंत्री आनंद गुप्ता, राधेश्याम, यशवंत, सुधाशंकर राय, विकास यादव, राजेश कुमार सरोज, विपुल, विनोद सोनकर, विमल मौर्या आदि मौजूद रहे।