{"_id":"bd5b99a155e7f69e03ae9ea30d5804d4","slug":"comssionor-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए अधिकारी एक दिन का वेतन दें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के लिए अधिकारी एक दिन का वेतन दें
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक आपदा से कराह रहे जिले के किसानों की मदद के लिए अधिकारी अपना एक दिन का वेतन दान दें। मंडलायुक्त एमकेएस सुंदरम ने यह अपील गुरुवार को आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान की। विकास की समीक्षा में उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने संपर्क मार्गों के निर्माण ग्रामीण विद्युतीकरण, आंतरिक गलियों में सीसी रोड, ग्रामीण संपर्क मार्गों का अनुरक्षण, पौधरोपण, प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना, समाजवादी पेंशन योजना, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, छात्रवृति आदि की स्थिति पर चर्चा की।
उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए संबंधित विभाग को जांच के बाद हैंडओवर करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने मंडल में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्रों के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को मंडल के सभी गेहूं क्रय केंद्र क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। कहा कि किसानों के गेहूं की खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
आयुक्त ने मोहम्मदपुर में सड़क में हुए गड्ढे के संबंध में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी आजमगढ़ सुहास एलवाई सहित बलिया, मऊ के जिलाधिकारियों के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।