फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Compounder raped woman suffering from fever

बुखार से पीड़ित महिला के साथ कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म

Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Compounder raped woman suffering from fever
आजमगढ़। अस्पतालों में भर्ती महिलाएं भी अब सुरक्षित नहीं है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ रात में कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस कंपाउंडर को हिरासत में लेकर जांच की कवायद में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 25 साल की एक महिला को सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित होने पर पति ने जीयनपुर कस्बा स्थित निजी नर्सिंग होम में छह सितंबर से ही भर्ती कराया था। पति का आरोप है कि रात में वह अपनी पत्नी को एलाट कमरे में ही सो रहा था। देर रात कंपाउंडर राहुल ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आहट होने पर जब वह जागा तो कंपाउडर निकल कर बाहर भाग गया। पति के शोर मचाने पर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी कंपाउंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मरीज के साथ कंपाउंडर द्वारा दुष्कर्म की सूचना मिली है। कंपाउंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed