फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   complete the construction of four-lane

दो माह में पूरा करें छह किमी फोरलेन का निर्माण

Fri, 15 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 15 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
complete the construction of four-lane
छह किमी फोरलेन का निर्माण
आजमगढ़ से मऊ तक बनने वाली फोरलेन सड़क का जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। ठेकेदार से कहा कि प्रथम फेज 6 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण दो माह के अंदर पूर्ण करें।
विज्ञापन


सड़क किनारे गड्ढ़े को युद्धस्तर पर पाटने को कहा। डीएम ने मार्ग के निर्माण में बाधक बन रहे पोलों को हटाने और पेड़ों का काटने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों केे दिया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क  की नापी कराकर मकान स्वामियों को नोटिस दे दी गई है। उनसे कहा गया है कि वह अतिक्रमण को स्वयं हटा लें नहीं तो प्रशासन द्वारा हटाया जाएगा। सड़क किनारे कराए जा रहे कार्यों को तत्काल रोकने का निर्देश अधिशासी अभियंता नगरपालिका और अन्य संस्थाओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को दो दिन में पोलों को हटाने और वन विभाग को सड़क के बीच से दोनों तरफ 40-40 फीट के अंदर आने वाले पेड़ों को काटने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि ने फोरलेन बन जाने पर जनपद का तेजी से विकास होगा। फोरलेन सड़क सुखदेव पहलवान की मूर्ति हरवंशपुर से बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed