फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complaint of irregularities in the construction of Baha in Hadwa village

Azamgarh News: हड़वा गांव में बाहा निर्माण में अनियमितता की शिकायत

Sat, 24 May 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Complaint of irregularities in the construction of Baha in Hadwa village
अंबारी। फूलपुर विकास खंड के हड़वा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए बाहा निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच टीम ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर जांच की। टीम ने पंचायत भवन पर अभिलेखीय जांच के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रामबृज यादव ने ग्राम प्रधान सुशीला द्वारा 280 मीटर बाहा खोदाई में अनियमितता का आरोप लगाया था। जांच टीम ने ग्राम पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान, शिकायतकर्ता और ग्रामीणों की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद बाहा निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां मनरेगा के मजदूर भी मौजूद थे। जांच पूरी होने के बाद टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि रोशन लाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दूसरी बार उसी बाहा निर्माण की शिकायत की है। उन्होंने दावा किया कि ग्राम पंचायत ने 513 मीटर बाहा का निर्माण कराया, भुगतान केवल 285 मीटर का ही लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed