फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complaint of bribery in PM house, EO made Munadi

पीएम आवास में घूसखोरी की शिकायत, ईओ ने कराई मुनादी

Wed, 10 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Complaint of bribery in PM house, EO made Munadi
अंबारी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में लाभार्थियों से पैसा मांगने की शिकायत पर माहुल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने पूरे नगर में मुनादी कराई है। लाभार्थियों को किसी को एक भी रुपया न देने के लिए सचेत किया।
विज्ञापन

योजना के तहत आवास निर्माण के लिए चयनित लाभार्थियों को प्रथम किस्त में 50 हजार, दूसरी क़िस्त में डेढ़ लाख और तीसरी अंतिम क़िस्त 50 हजार, कुल मिला कर ढाई लाख रुपये मकान बनाने के लिए दिए जाते हैं। लाभार्थियों का चयन डूडा की ओर से लिए गए आवेदनों का निर्धिरित संस्था की ओर से सत्यापन करने के बाद किया जाता है। कोरोना महामारी के चलते लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया एक वर्ष से रुकी है। माहुल नगर पंचायत में आलम यह है कि लाभार्थियों के चयन और जियो टैग को कराने के लिए विभागीय मिलीभगत व दलालों के माध्यम से वसूली की जा रही है। लाभार्थी से 15 से लेकर 25 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। यह भी कहा जा रहा कि यदि पैसा नहीं दोगे तो आवास का पैसा नहींमिलेगा। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या ने लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी करा कर लोगोंको आवास के नाम पर किसी को एक भी पैसा न देने के लिए जागरूक किया गया। कहा कि यह योजना पूरी तरह से निशुल्क है। जो भी व्यक्ति या कर्मचारी ऐसा कर रहा कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed