{"_id":"cb146d1ffb7995a4afee343c33b4341f","slug":"complained-beaten-by-kotedar-supporters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर कोटेदार समर्थकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर कोटेदार समर्थकों ने पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
सिपाह गांव में शनिवार को डीएम की चौपाल में शिकायत करने वाले व्यक्ति को कोटेदार के समर्थकों ने रविवार की शाम बुरी तरह से पीटा। जानकारी होने पर गांव के लोग पीड़ित के साथ खड़े हो गए।
सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अहरौला थाने पहुंचे और कोटेदार के पुत्र तथा समर्थकों के विरुद्ध तहरीर दी।
बताते चलें कि शनिवार को डीएम रणवीर प्रसाद द्वारा अहरौला ब्लाक के सिपाह गांव में चौपाल लगाई गई थी।
जिसमें ग्रामीणों ने कोटेदार पर खाद्यान्न न देने का आरोप लगाया था। उसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम को कोटेदार के खिलाफ आरसी जारी कर 10 माह के खाद्यान्न का पैसा ब्याज सहित वसूल करने का आदेश दिया था।
इससे नाराज कोटेदार समर्थकों ने रविवार की दोपहर बाजार से घर लौटते समय गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्या पुत्र बच्चा राम मौर्या को मार पीटकर घायल कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण अहरौला थाने पहुंचे और कोटेदार समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी। ओमप्रकाश मौर्य का कहना है कि डीएम से शिकायत करने पर उनके साथ यह घटना हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर थानाध्यक्ष द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह लोग जिलाधिकारी से गुहार लगाएंगे।