फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   compatition

100 और 400 मीटर दौड़ में सुप्रिया ने मारी बाजी

Wed, 25 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
compatition
अजमतगढ़ ब्लॉक के देऊपुर हनुमान नगर स्थित परमहंस इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खे - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक के देऊपुर हनुमान नगर स्थित परमहंश इंटर कालेज के प्रांगण में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकासदल विभाग द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में सुप्रिया पाल प्रथम व डिंपल द्वित्तीय, 200 मीटर में डिंपल यादव प्रथम, सुप्रिया पाल द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में सुप्रिया पाल प्रथम अंशु यादव द्वितीय रहीं। वहीं बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में छोटे लाल प्रथम सचिन साहनी द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में शंकर साहनी प्रथम, अमित निषाद द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में रामानंद यादव प्रथम, मोहम्मद अजमल द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में मुकेश चंद यादव प्रथम, गोविंद साहनी द्वितीय रहे। बालिका लंबी कूद में सुप्रिया पाल प्रथम, शिखा राय द्वितीय, बालक लंबी कूद में नवीन यादव प्रथम, गोविंद द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालिका वर्ग में बनकटिया प्रथम सुखमदत्तनगर द्वितीय, बालीवाल प्रतियोगिता में सुखमदत्तनगर प्रथम सिकंदरपुर, बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में नरहन खास प्रथम, तरौका द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वालीबाल प्रतियोगिता में कोडरा प्रथम, दाउदपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में 50 किलोग्राम वर्ग में अभिमान प्रथम सूरज मौर्य द्वितीय, 54 किलोग्राम में आकाश यादव प्रथम, राहुल द्वितीय, 58 किलो वर्ग में अरविंद प्रथम, आकाश द्वितीय, 63 किलो में शैलेश यादव प्रथम, कीर्तन द्वितीय, 69 किलोग्राम में बलिराम प्रथम, विनय पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन के बाद केदार यादव प्रधानाध्यापक और बेचू यादव द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद यादव, पवन यादव, जितेंद्र सिंह, कमलनयन यादव, सतीश चंद्र, मुन्ना, रामप्यारे, विजय प्रताप, सुभाष मौर्य, दशरथ व विजेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed