फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Committee to check quality of food in Kasturba schools

Azamgarh News: कस्तूरबा विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता जांचेगी कमेटी

Mon, 19 Jan 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Committee to check quality of food in Kasturba schools
आजमगढ़। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्राओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अब सख्त व्यवस्था लागू की जा रही है। भोजन सामग्री की जांच निर्धारित अंतराल पर की जाएगी, जिसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही छात्राओं की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की निगरानी के लिए एक अलग तीन सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति प्रत्येक तीन माह में विद्यालयों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दोनों समितियों के गठन, नियमित निरीक्षण और रिपोर्टिंग के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि खाद्यान्न, वेतन एवं अन्य मदों में होने वाले सभी व्यय की जानकारी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर समय से अपलोड की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया विद्यालयों में पारदर्शिता, नियमितता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य केजीबीवी में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्राओं की सुरक्षा और प्रशासनिक अनुशासन को और मजबूत करना है। जिले में संचालित सभी कस्तूरबा विद्यालयों में इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed