फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CMO takes a tough stance after attendance register goes missing; orders FIR.

Azamgarh News: उपस्थिति पंजिका गायब मिलने पर सीएमओ सख्त, प्राथमिकी के निर्देश

Mon, 12 Oct 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
CMO takes a tough stance after attendance register goes missing; orders FIR.
मेंहनगर। जिगनी (जयनगर) स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति पंजिका गायब मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नन्कू वर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने संबंधित प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। कार्रवाई के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति पंजिका कई दिनों से गायब होने की चर्चा थी। इस संबंध में मेंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जैनेंद्र मिश्रा ने सीएमओ को जानकारी दी थी। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएमओ ने जांच की तो पंजिका नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं, एक कर्मचारी ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर पंजिका गायब होने के मामले में एक चिकित्सक पर संदेह जताया। कर्मचारी का दावा है कि संबंधित चिकित्सक की अनुपस्थिति को लेकर पहले भी कार्रवाई की गई थी। हालांकि, पंजिका गायब होने में उनकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीएमओ के निर्देश के बाद अब मामले में पुलिस कार्रवाई और विभागीय जांच के जरिये पंजिका गायब होने के कारणों तथा जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed