{"_id":"67b2220771dde20345049161","slug":"cmo-sought-answer-from-absent-employee-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-127653-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारी से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारी से मांगा जवाब
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने रविवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर आयुष्मान आरोग्य मेले का हाल जाना। अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में जवाब मांगा ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खंडौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि स्टोर में दवाओं का रखरखाव समुचित ढंग से नहीं किया जा रहा है। स्टॉक बुक अपडेट नहीं थी।
पीएचसी सलारपुर और सीएचसी पवई के निरीक्षण में पाया कि वहां पर आयुष्मान आरोग्य मेला संचालित हो रहा था। पवई में इमरजेंसी कक्ष पीछे बना हुआ था।
उसे सामने स्थापित करने के लिए निर्देश दिया। कर्मचारी आलोक राय लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। अधीक्षक को पत्र भेजकर सूचित करने का निर्देश दिया ताकि उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके। इसके बाद उन्होंने पीएचसी बागबहार, अंबारी का निरीक्षण किया वहां पर सबकुछ सही मिला। इस माह 10 प्रसव हुए थे। सीएचसी फूलपुर के निरीक्षण में अधीक्षक को नवीन भवन से चिकित्सकीय सुविधाएं संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कहा कि बिना अनुमति कोई भी कर्मचारी, अधिकारी मुख्यालय न छोड़ें। वहीं, एसीएमओ डॉ. अरविंद चौधरी ने पीएचसी सेनपुर का निरीक्षण किया। वहां दवा का स्टॉक रजिस्टर देखने पर पता चला कि एआरवी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर से इंजेक्शन मंगवाने का निर्देश दिया। एसीएमओ डॉ. अविनाश झा ने पीएचसी शाहगढ़ का निरीक्षण किया। यहां एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। फार्मासिस्ट को वैक्सीन की उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।