फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   City residents struggling with traffic jam, remain miserable in scorching sun

Azamgarh News: जाम से जूझ रहे शहरवासी, तीखी धूप में रहे बेहाल

Thu, 12 Oct 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
City residents struggling with traffic jam, remain miserable in scorching sun
आजमगढ़। एक तो संकरी गलियां, दूसरे पार्किंग की व्यवस्था नहीं, तीसरे सड़कों पर खड़े होने वाले बाहन शहर में जाम की समस्या का कारण बने हुए हैं। पूरा शहर जाम की समस्या से कराह रहा है। बुधवार को शहर के तकिया, पुरानी कोतवाली और दीवानी इलाके में जाम के चलते लोग जूझते रहे। हाल यह रहा कि लगभग चार किमी की दूरी तय करने में एक घंटे का समय लग गया। यह स्थिति प्राय: रहती है। कोई भी मार्ग ऐसा नहीं है जो प्रतिदिन जाम से न जूझ रहा हो। वहीं नगरपालिका द्वारा अभी तक नगर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में अगर आप समय से कहीं पहुंचना चाहें तो जाम के कारण आप नहीं पहुंच सकते हैं। नगर का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं है जो जाम की समस्या से न जूझता हो। नगर के गिरजाघर चौराहे से लेकर पहाड़पुर और लालडिग्गी से लेकर शिब्ली चौराहे तक मार्ग हर समय कहीं न कहीं जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि यातायात विभाग द्वारा इस पर लगाम लगाने का प्रयास किया जाता है। लेकिन नगर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण उसे पूरी तरह से इसमें मदद नहीं मिल पाती है। क्योंकि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़कों पर ही खड़ाकर खरीदारी करते हैं। पटरी पर खरीदारों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं तो उसके बाद ठेले वाले ठेला लगाकर सामानों की बिक्री करते हैं या फिर रिक्शा चालक रिक्शा लगाकर सवारियों का इंतजार करते हैं। जिसके कारण अक्सर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

00

हम लोग काफी दिनों से नगर क्षेत्र में पार्किंग के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। इसके बाद भी हमें अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है।
मनोज कुमार ईओ, नपा।
नगर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण काफी समस्या होती है। नगरपालिका पार्किंग की जमीन ही नहीं दे पा रही है। फिर भी जो व्यवस्था है उसके हिसाब से हमारा प्रयास रहता है कि जाम न पाए। पूरे दिन यातायात पुलिस के जवान इस कार्य में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed