फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Citizen Forum protests march out

नागरिक मंच ने प्रतिवाद मार्च निकाल किया प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Citizen Forum protests march out
आजमगढ़। नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के विरोध में नागरिक मंच के बैनर तले भी विरोध प्रदर्शन हुआ। नागरिक मंच के कार्यकर्ता सह संयोजक रविंद्र नाथ राय के नेतृत्व में कुंवर सिंह उद्यान से जुलूस के संग कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े। पहले से ही मौके पर तैनात फोर्स ने उन्हें कुंवर सिंह उद्यान गेट पर ही रोक लिया। यहीं पर नारेबाजी करने के पश्चात नागरिक मंच के कार्यकर्ता वापस लौट गये। डॉ. रविंद्र नाथ राय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सांप्रदायिक है और यह गरीब, आदिवासी व श्रमिकों के हितों के खिलाफ है। पूरे देश में इस कानून का विरोध यह सिद्ध करता है कि यह कानून जन विरोधी है। प्रदर्शन करने वालों में विनोद सिंह, डॉ. अलाउद्दीन, सुदर्शन राम, राहुल, रामकृष्ण यादव, डॉ. मोहिउद्दीन, रामाश्रय, अफजल, हरिचरन, अंकेश, श्रेय यादव, संदीप, हरिकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

असम, जामिया, एएमयू व देश के अन्य जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ छात्रो व आमजन पर की गई दमनात्मक कार्रवाई विरोध में वामदलों के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को भाकपा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। विकास भवन, जीजीआईसी चौराहा होते हुए भाकपा कार्यकर्ता किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के लिए निकले। कलेक्ट्रेट के पहले एसपी आफिस पर ही फोर्स ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के रोके जाने पर भाकपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एडीएम प्रशासन को पत्रक सौंपा और कुंवर सिंह उद्यान पहुंच कर बैठक किया। इस अवसर पर खरपत्तू राजभर, अशोक राय, जितेंद्र हरि पांडेय, इसरार अहमद, सफीक अहमद, मंगल, हरिगेन, रामचंदर, रामाज्ञा यादव, मोती यादव, रामलखन, राजीत, बलिराम, दुर्बली, मखडू, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed