{"_id":"57fa8dac4f1c1b675228e4dc","slug":"chinese-goods-in-protest-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सामान के विरोध में जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन सामान के विरोध में जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उत्पन्न हुए हालात को लेकर जनपद में चीन के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। जगह-जगह जुलूस निकल रहे हैं और प्रदर्शन हो रहे हैं। इसकी क्रम में रविवार को अहरौला विकास खंड के पक्खनपुर गांव से जुलूस निकाला गया। जिसमें लोगों ने चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की।
जुलूस पक्खनपुर गांव से निकलकर अहरौला होते हुए चांदनी चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां लोगों ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने, भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, देश के गद्दारों से सावधान रहने और पाकिस्तान को चीन द्वारा हथियार देना बंद करने को लेकर चीनी सामानों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने की बात कही।
उन्होंने लोगों से अपील किया कि दशहरे और दिपावली में वह चाइनीज झालरों का प्रयोग न करें। दिवाली में विद्युत झालरों की जगह मिट्टी के दीपों को जलाएं। इससे देश के कुंहारों का रोजगार बढ़गा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कहा िक भविष्य में हर उस देश का विरोध होगा जो भारत की अस्मिता से खिलवाड़ करेगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, हैप्पी सिंह, डिंपू, राकेश, अशोक, प्रमोद आदि उपस्थित थे।