{"_id":"67ec352e4a370a06ff0d28e7","slug":"children-were-welcomed-in-the-temple-of-knowledge-by-giving-roses-and-applying-tilak-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129564-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विद्या के मंदिर में गुलाब देकर और तिलक कर किया बच्चों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विद्या के मंदिर में गुलाब देकर और तिलक कर किया बच्चों का स्वागत
विज्ञापन
आजमगढ़। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों का स्वागत पारंपरिक और उत्साहपूर्ण तरीके से किया गया। कहीं बच्चों को गुलाब के फूल भेंट किए गए तो कहीं उनके माथे पर चंदन का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन हुआ। इस खास मौके पर स्कूलों में खुशी और उमंग का माहौल देखने को मिला।
प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों के लिए विशेष तैयारी की थी। कई स्कूलों में प्रवेश द्वार पर शिक्षक और स्टाफ फूलों के साथ खड़े थे, जहां बच्चों को गुलाब देकर उनका स्वागत किया गया। वहीं, कुछ विद्यालयों में चंदन और रोली का तिलक लगाकर बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।
पहली बार स्कूल आने वाले नन्हे बच्चों को रोता देख शिक्षकों ने उन्हें प्यार से समझाया और फूल देकर उनका मन बहलाया। कई स्कूलों में बच्चों को मिठाइयां भी बांटी गईं। एक शिक्षक ने बताया हमारा मकसद बच्चों को स्कूल में सहज और सुरक्षित महसूस कराना है। यह स्वागत उनके लिए एक यादगार अनुभव होगा।
विज्ञापन
अंबारी परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र 2025-26 की शुरुआत एक अप्रैल से हुई। कंपोजिट विद्यालय अंबारी में प्रधानाध्यापक राजेश यादव व शिक्षकों ने बच्चों को गुलाब के फूल और टॉफियां देकर स्वागत किया। बताया कि नए सत्र की शुरुआत से बच्चों सहित शिक्षकों में भी उत्साह बना हुआ है। काफी संख्या में बच्चों का नामांकन भी किया गया है। एक अप्रैल से कक्षाओं का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान शिक्षकों द्वारा नामांकन का कार्य भी किया जाएगा।
जहानागंज विकासखंड के सभी परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र के पहले दिन बच्चों को चंदन लगाया गया आरती की गई फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र के लिए अभी पुस्तक नहीं आई है। स्वागत करने वाले विद्यालयों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज, प्राथमिक विद्यालय मसीह वीर महुआ, प्राथमिक विद्यालय टंडवा ,प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कुटी, कंपोजिट विद्यालय सोनापुर ,कंपोजिट विद्यालय जिगरसण्डी, प्राथमिक विद्यालय गाड़ी, प्राथमिक विद्यालय मोहबल्लीपुर आदि सभी विद्यालयों पर इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
स्कूल चलो अभियान शुरू, बांटीं पुस्तकें
आजमगढ़। डीएम नवनीत सिंह चहल ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डायट कार्यालय में आयोजित स्कूल चलो अभियान 2025-26 और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से बरेली से शुरू किए गए स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के उद्घाटन का एलईडी के जरिये सीधा प्रसारण भी देखा गया। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों को स्कूल भेजें और उन्हें शिक्षा का अवसर दें। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। इस अवसर पर सीडीओ परीक्षित खटाना, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, जनप्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।