फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children of poor families will fly, RTE scheme got Sanjivani of 2.22 crores

Azamgarh News: गरीब घर के बच्चे भरेंगे उड़ान, आरटीई योजना को मिली 2.22 करोड़ की संजीवनी

Sat, 18 Mar 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Children of poor families will fly, RTE scheme got Sanjivani of 2.22 crores
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने वाले स्कूल प्रबंधनों को शासन ने दो करोड़ 22 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। कुल 76 विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नामांकित 2606 बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति की जाएगी। हालांकि अभी यह धनराशि बहुत कम है। विभाग ने स्कूलों की शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए धनराशि की मांग भेजी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दुर्बल एवं मध्यम परिवार के बच्चों को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश दिलाया जाता है। इसके तहत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जा रहा है। पिछले कई साल से आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति न होने से निजी स्कूलों का इस व्यवस्था से मोहभंग हो रहा था। इसके चलते आरटीई के तहत आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश कराना अधिकारियों के लिए कठिन हो गया था। दो करोड़ 22 लाख रुपये शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि जिले में पहुंचने से निजी स्कूलों ने राहत की सांस ली है। इस बार दाखिला को लेकर समस्या नहीं आएगी। उम्मीद है कि स्कूलों को बाकी की धनराशि भी जल्द मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed