Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chhath festival starts tomorrow, yet the ghats are yet to be cleaned

Azamgarh News: छठ पर्व कल से, अब तक नहीं हुई घाटों की सफाई

Thu, 12 Nov 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival starts tomorrow, yet the ghats are yet to be cleaned
पासीपुर रसूलपुर नहर खंड-32 छठ पूजा को लेकर अभी तक नहीं कराई गई सफाई। संवाद
लोक आस्था के महापर्व डाला छठ में महज तीन दिन शेष हैं, लेकिन जिले के कई छठ घाटों पर अब तक साफ-सफाई शुरू नहीं हो सकी है। कहीं घाटों पर कूड़ा-करकट का ढेर लगा है तो कहीं झाड़ियां और जलकुंभी फैली हुई हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर सफाई का काम आधा-अधूरा है। ऐसे में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच ही पूजा करने की चिंता सता रही है। पर्व नजदीक आने के बावजूद पंचायतीराज और नगर निकायों की ओर से घाटों की सफाई में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शहर के कुछ घाटों को छोड़ दें तो ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में नदी, पोखरों और सरोवरों के घाटों की स्थिति खराब है। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में घाटों की पड़ताल की गई तो कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था नदारद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के पासीपुर नहर को ग्रामीणों ने छठ पूजा के लिए घाट बनाया है, लेकिन सफाई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचे हैं। लाटघाट क्षेत्र के चांदपट्टी छोटी सरयू नदी घाट पर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
00
केस-1
बूढ़नपुर। एकडंगी बिहारपुर स्थित छठ घाट पर सफाई का काम आधा-अधूरा है। पोखरी के दोनों तरफ स्थित कच्चे घाटों की सफाई कर दी गई है, लेकिन पक्के घाट की सीढ़ियों पर अब भी कूड़ा-करकट पड़ा है। इससे श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है।
00
केस-2
बरदह। क्षेत्र के गंगा राय पोखरे पर अब तक समुचित सफाई नहीं हुई है। घाटों पर गंदगी और झाड़ियां फैली हुई हैं। बरदह के अलावा जिवली, बकेश और चौकी सहित आसपास के कई गांवों की महिलाएं यहां छठ पूजा करने पहुंचती हैं।
00
केस-3
अहरौला। तमसा नदी के किनारे मतलूबपुर में छठ पूजा के लिए दो घाट बनाए गए हैं। इनमें से एक घाट की सफाई हुई है, जबकि दूसरे पर मूर्ति विसर्जन के लिए बनाया गया वैकल्पिक गड्ढा आधा पाटकर छोड़ दिया गया है।
00
केस-4
अतरौलिया। नगर पंचायत के पूर्वी और पश्चिमी पोखरे पर अब तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई है। दोनों प्रमुख छठ घाटों पर गंदगी फैली है। न तो चूने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हुआ है और न ही घाटों की समुचित सफाई कराई गई है। इन दोनों पोखरों पर हर साल हजारों व्रती महिलाएं सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं।
00
केस-5
रानी की सराय। अवंतिकापुरी आवंक धाम स्थित छठ घाट की स्थिति भी खराब है। यहां पूजन स्थल की सफाई तक नहीं हुई है। पोखरे में जलकुंभी फैली हुई है और मंदिर परिसर व रास्तों पर भी गंदगी है। व्रती महिलाओं ने छठ माता की वेदी का रंग-रोगन जरूर कर लिया है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां मेला भी लगना है, इसके बावजूद सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं।
00
बोले लोग--
छठ का पर्व रविवार को मनाया जाना है। पोखरी के किनारे लोगों ने वेदी बनानी शुरू कर दी है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की उदासीनता के कारण अब तक रास्तों और घाटों की सफाई नहीं हुई है। वेदी बनाने वाले लोग खुद ही घाटों की सफाई कर रहे हैं। -बृजमोहन, बरदह
00
नगर पंचायत के दोनों पोखरों पर सैकड़ों की संख्या में व्रती महिलाएं और उनके परिजन पहुंचते हैं। लोक आस्था के इस महापर्व पर भी नगर पंचायत की ओर से पोखरों और घाटों की सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में व्रती महिलाओं को गंदे पानी में खड़े होकर पूजन करना पड़ सकता है। - कवलधारी, अतरौलिया

00 वर्जन
डाला छठ पर्व को लेकर रास्तों और घाटों की साफ-सफाई कराने के लिए पहले ही सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए जा चुके हैं। सफाई का कार्य चल रहा है। इसकी तस्वीरें भी ग्रुप में आ रही हैं। जहां अभी तक सफाई नहीं हुई है, वहां एक-दो दिन में सफाई करा दी जाएगी। -कुमार अमरेंद्र, डीपीआरओ

पासीपुर रसूलपुर नहर खंड-32 छठ पूजा को लेकर अभी तक नहीं कराई गई सफाई। संवाद

पासीपुर रसूलपुर नहर खंड-32 छठ पूजा को लेकर अभी तक नहीं कराई गई सफाई। संवाद

पासीपुर रसूलपुर नहर खंड-32 छठ पूजा को लेकर अभी तक नहीं कराई गई सफाई। संवाद

पासीपुर रसूलपुर नहर खंड-32 छठ पूजा को लेकर अभी तक नहीं कराई गई सफाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed