फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cheating of Rs 13 lakh in the name of providing course affiliation

Azamgarh News: कोर्स की संबद्धता दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी

Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 13 lakh in the name of providing course affiliation
आजमगढ़। एक शैक्षणिक संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी ने कोर्स की संबद्धता के नाम पर ठगी के आरोप में सिधारी थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक ठग ने शैक्षणिक संस्थान को 13 लाख का चूना लगाया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा में लाइफ लाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट स्थित है। जिसके प्रशासनिक अधिकारी चंद्रभान यादव ने सिधारी थाने पर दी तहरीर में बताया कि संस्थान में कोर्सों की संबंद्धता के लिए विभिन्न लोगों से मिलना जुलना होता है। इसी दौरान संदीप सिंह नाम का एक व्यक्ति मिला। जो खुद को अहाना वायोलॉजिकल वर्क लखनऊ, मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज अल्मोड़ा उत्तराखंड का संचालक बताया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि कोर्स की संबंद्धता लेने के लिए निर्धारित राशि जमा करनी होती है। उसने अपनी बातों में भ्रमित कर विभिन्न कोर्स की संबंद्धता के नाम पर कुल 85 लाख रुपये की डिमांड किया। एडवांस के रूप में पांच लाख रुपये अहाना वायोलाजिकल वर्क के खाते में भेज दिया गया। इसके बाद 29 अप्रैल को आठ लाख रुपये संदीप सिंह ने नकद लिया। कुल 13 लाख की धनराशि लेने के बाद संदीप सिंह ने अपने मोबाइल व वाट्सएप पर बात करना बंद कर दिया। लाइफ लाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर सिधारी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed