फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Changes in scholarship rules, two options will be given

छात्रवृत्ति के नियमों में बदलाव, दिए जाएंगे दो विकल्प

Tue, 17 Nov 2020 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Changes in scholarship rules, two options will be given
आजमगढ़। कोविड-19 के चलते शिक्षण संस्थानों में चालू शैक्षिक सत्र में अंकों के साथ और अंकों के बगैर दूसरी कक्षा में प्रोन्नत किए गए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की सुविधा के लिए पात्र माना जाएगा। समाज कल्याण ने इस सुविधा के लिए पहले से तय नियमों में बदलाव कर दिया है। पहले पास, प्रोन्नत और परीक्षा परिणाम नहीं आया के तीन विकल्प थे। मगर इस बार अंकों के साथ प्रोन्नत और अंकों के बगैर प्रोन्नत के दो विकल्प तय किए गए हैं। समाज कल्याण निदेशक ने चालू शैक्षिक सत्र में पोस्ट मैट्रिक कक्षाओं कक्षा और अन्य उच्च कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन के नियमों में यह बदलाव किया गया है। समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आनलाइन आवेदन करने की समय सीमा को बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया है। आनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं में से जिन्हें अंक के साथ अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है उन्हें प्राप्त अंकों की जानकारी देना अनिवार्य होगा जबकि बगैर अंक दिए प्रोन्नत होने वाले छात्र-छात्राओं को बगैर अंक की जानकारी दिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed