{"_id":"64de6becb7987012d4044604","slug":"chakki-village-surrounded-by-flood-water-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-2817-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बाढ़ के पानी से घिरा चक्की गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बाढ़ के पानी से घिरा चक्की गांव
विज्ञापन
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। जलस्तर से चक्की गांव पानी से घिर गया है।वहीं देवारा खास राजा गांव का लाला का पुरवा, झंडी का पुरवा, महाबल का पुरवा और महाजन का पुरवा भी तीन तरफ से पानी से घिर गए हैं। दोनों ही गेजों पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू से ऊपर है।
जलस्तर बढने से कटान तेज हो गई है। ग्रामीणों के समक्ष आवागमन और पशुओं के चारे की समस्या बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है।
बाढ़ का पानी बढ़ने पर हरैया ब्लाॅक क्षेत्र के देवारा खास राजा ग्राम पंचायत के मजरे झगरहवा पुरवा में घाघरा नदी ने कटान तेज कर दी है। कटान के मुहाने पर झगरहवा बस्ती के कन्हैया, रेखा, शहादुल, अवधू, साधु शिवदास के घर आ गए हैं। इनके घर से टकराकर नदी बह रही है। घाघरा नदी कभी भी इनका घर अपनी धारा में विलीन कर सकती है। घाघरा नदी सहवदिया और उर्दिहा में खेती योग्य जमीन काटकर आबादी की ओर बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
लाटघाट : ग्रामीण अपनी निजी नाव नाव से आवागमन कर रहे हैं। जिसमें बांका में दो नाव, देवारा खास राजा में चार नाव, उड़न पट्टी में एक नाव चलाई जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से सिर्फ हाजीपुर और सोनौरा में एक-एक नाव का संचालन किया जा रहा है।
दूषित पानी पीने से बीमार हो रहे लोग
लाटघाट। घाघरा के बढ़ते जलस्तर और दूषित पानी पीने से करीब छह लोग देवारा खास राजा के झगरहवा का पुरा में बीमार हैं। जिसमें सोनू 27 वर्ष, पार्वती 41 वर्ष, वीरेंद्र 52 वर्ष, मेंल्हू 45 वर्ष, द्वारका 52 वर्ष, रामकरण 60 वर्ष, रेखा 55 वर्ष, टनकू 60 वर्ष, रामकृष्ण 35 वर्ष, रामचंद्र 22 वर्ष, यशवंत 32 वर्ष शामिल हैं। यह सभी ने दवा तो ली पर ठीक नहीं हुए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में क्लोरिन की गोली का वितरण नहीं किया गया है।