फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chakia, Mubarakpur, Shahpur, Atraulia in next round in volleyball championship

चकिया, मुबारकपुर, शाहपुर, अतरौलिया अगले दौर में

Sun, 08 Dec 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chakia, Mubarakpur, Shahpur, Atraulia in next round in volleyball championship
मेहता पार्क में जिला स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते शाहपुर और डीहा की टीम। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय जिला बालीवाल चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को मेहता पार्क में किया गया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का पहला मैच चकिया हुसैनाबाद और जोकहरा के बीच खेला गया। तीन दौर के रोमांचक मुकाबले में 25-20, 18-25 व 27-27 से चकिया हुसैनाबाद की टीम विजयी रही। दूसरा मैच मुबारकपुर और अजमत एकेडमी सरायमीर के बीच खेला गया। इसमें मुबारकपुर ने 20-25, 27-25 व 27-29 से विजयी रहा। तीसरा मैच शाहपुर और डीहा के बीच हुआ जिसमें 17-15, 16-14 व 15-06 से शाहपुर विजयी रहा। चौथा मैच बम्हौर और अतरौलिया के बीच खेला गया। इसमें अतरौलिया ने बम्हौर को 15-13, 15-8 से हरा दिया। पांचवां मैच एपीएस और तुलसी ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमें जूझती नजर आईं। संयोजक विजेंद्र सिंह व एसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि चैंपियनशिप में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया है। नौ दिसंबर को जिलाधिकारी एनपी सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा। चैम्पियनशिप में रेफरी की भूमिका अब्दुल्ल मन्नान, रागिनी मिश्रा व मोहम्मद सलीम ने निभाई। अयूब वफा, रामाधीन सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, हरिमंदिर पांडेय, शेख अहमद मसूद, अतीक अहमद, शशिकांत यादव, मु फायल, रविकांत यादव, मु यासिर, रामअवध यादव, प्रदीप यादव, सुरेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, प.रामाश्रय शर्मा, डा प्रवेश सिंह, डा इन्द्रजीत, प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, अनिल सिंह, मुन्नु यादव, चन्द्रपाल सिंह यादव, खुर्शीद अहमद, देवेंद्र यादव, अमलेश सिंह, प्रवीण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed