{"_id":"69177b93e7b0ccbe2e072b89","slug":"celebrations-mark-bjps-victory-in-bihar-assembly-elections-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-140728-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न
विज्ञापन
14 : बिहार में भाजपा की जीत पर लालगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते लोग
आजमगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को मिली बंपर जीत पर जिला मुख्यालय सहित फूलपुर, बरदह और माहुल नगर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यालयों और नगर पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।रोडवेज क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में जीत पर खुशी मनाई गई। फूलपुर: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
भानुप्रताप ने कहा कि यह जनता के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों पर भरोसा जताया है। बैठक का संचालन हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संजय राय, विजय बरनवाल, अभिषेक आर्य, गुलाब रात, अमरनाथ बरनवाल, अखिलेश और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। ठेकमा/बरदह: मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष शरद राय ने इसे ऐतिहासिक विजय बताया और मंडल उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने इसे ''''हिंदुत्व की जीत'''' करार दिया। इस अवसर पर सुनील सिंह, अमरीश राय, श्रीविलास आदि मौजूद थे।
अंबारी: माहुल नगर पंचायत में भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आशु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवाजी चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतीक स्वरूप पुतले को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सुनील सिंह, संजय गुप्ता, अखिल पांडेय, अतुल मोदनवाल, दिनेश अग्रहरि, लालू मोदनवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता अमरीश राय ने कहा कि मोदी सरकार के सुशासन, सुरक्षा और विकास की जीत हुई है। कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारे लगाकर पार्टी नेतृत्व को बधाई दी और आगामी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटी गई। ध्रुव सिंह ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार को समर्थन दिया और विपक्षी दलों को नकारा। इस मौके पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, हरिवंश मिश्रा, नन्हकूराम सरोज, आजाद अनिमर्दन, विनय प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, पूनम सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।