{"_id":"658dbde3130ca8d9230d74cf","slug":"cdo-directs-departments-to-improve-grading-by-31st-december-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-9318-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीडीओ ने विभागों को 31 दिसंबर तक ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीडीओ ने विभागों को 31 दिसंबर तक ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास भवन के सभागार में बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने विभागों को 31 दिसंबर तक ग्रेडिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ई एवं डी श्रेणी प्राप्त विभागों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
सीडीओ ने डीएसटीओ को समस्त विभागों से अपडेट आंकड़े लेकर सीएम डैशबोर्ड पर फीड करने को कहा। कहा कि सभी विभाग प्रतिदिन अपडेट आंकड़े सीएम डैशबोर्ड पर फीड कर ग्रेडिंग एवं रैंकिंग में सुधार करें। उन्होंने को पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में लगाई गई सोलर लाइटों की मॉनिटरिंग करने को कहा।
उन्होंने कहा कि दूसरे जनपदों में शिफ्ट हुए एमओयू की धनराशि को कम करें एवं सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर फीड कर अपडेट कराए। दुग्ध उत्पादक किसानों का शत प्रतिशत भुगतान 31 तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रैंकिंग में सुधार लायें।
विज्ञापन
उन्होंने परियोजना निदेशक को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग को ए-प्लस बनाने के निर्देश दिए। जल निगम (ग्रामीण) को जल जीवन मिशन के तहत पंप फ्लोरिंग के सापेक्ष एफएचटीसी कराते हुए रैंकिंग सुधार करने की को कहा। इस दौरान उन्होंने श्रम सेवायोजन, ओडीओपी के टूल किट वितरण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की समीक्षा की। इस मौके पर परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, उपकृषि निदेशक मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।