{"_id":"0c4b264722123dc5db981160e706c1de","slug":"caste-certificate-to-be-issued-by-the-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति प्रमाण-पत्र निर्गत न करने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति प्रमाण-पत्र निर्गत न करने से रोष
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाति प्रमाण-पत्र निर्गत न किए जाने के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा ने कुंवर सिंह उद्यान में सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष भगवान प्रसाद गोंड ने कहा कि जिला प्रशासन से हम भीख नहीं मांग रहे है। गोंड जाति के लिए जो शासनादेश हुआ है हम सिर्फ उसका पालन चाहते हैं। जिला प्रशासन ने जो भी साक्ष्य मांगा हमने दिया फिर भी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आपत्ति की जा रही है।
संयोजक दरबारी गोंड और पतरु गोंड ने कहा कि महासभा द्वारा दिए गए साक्ष्य को मानकर गोंड जाति को अनुसूचित जाति जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश जिलाधिकारी जारी करें। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो समाज के लोग सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे। बाद में समाज के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा। सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्यारे गोंड, सगड़ी तहसील अध्यक्ष मुनेश्वर गोंड, रामदेव गोंड आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर गया प्रसाद आदि उपस्थित रहे।