फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against three including SP MLC in stunting case

Azamgarh News: स्टंटबाजी मामले में सपा एमएलसी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Mon, 18 Mar 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including SP MLC in stunting case
सपा एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली के प्रथम जनपद आगमन पर शनिवार को उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उतरने के बाद वह काफिले के साथ सपा कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस काफिले में शामिल युवाओं के स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में एमएलसी समेत तीन नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली को सपा ने विधान परिषद सदस्य का उम्मीदवार बनाया था। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शनिवार को जनपद में प्रथम आगमन पर सपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उनके उतरने पर समर्थक गाड़ियों से नारेबाजी करते हुए उनके साथ चल रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान युवा कार्यकर्ता कारों के शीशे खोलकर फाटक पर बैठकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस भी हरकत में आई और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने मामले की जांच कर नगर कोतवाली प्रभारी से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले में नगर कोतवाली प्रभारी द्वारा एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, अब्दुल्ला और नोमान

के अलावा 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि इन लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। इस मामने में तीन नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed