फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against private bus driver and conductor for misbehaving with woman

Azamgarh News: महिला से अभद्रता पर निजी बस चालक, परिचालक पर मुकदमा

Sat, 04 Jan 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against private bus driver and conductor for misbehaving with woman
आजमगढ़। महिला के साथ अभद्रता करना निजी बस चालक और परिचालक को भारी पड़ गया। इस मामले में महिला ने शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि चालक और परिचालक की मिली भगत से बस में रखें सूटकेस को गायब कर दिया गया। उस सूटकेस में महिला के जेवरात भी रखे थे। पुलिस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुड़ गई है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र रसूलपुर गांव निवासी अनीता पटेल ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि वह 25 नवंबर 2024 को सुबह लगभग 9.30 बजे अपनी बेटी अनन्या के साथ करतालपुर बाइपास से अपने सूटकेस को लेकर निजी बस में लाटघाट का टिकट लेकर बैठी। आरोप लगाया कि परिचालक ने अपने पास आगे चालक के बगल में सूटकेस रखवा दिया।
विज्ञापन

अनीता लाटघाट बस से उतरी तो उनका सूटकेस बस में नहीं था। जब इस संबंध में परिचालक से पूछा तो वो बोला कि मैं क्या जानू आप जल्दी नीचे उतरिये। पीड़िता ने कहा धक्का मारकर उतार कर चला गया। पीड़िता ने बताया कि सूटकेस में सोने की चेन, लाकेट, झुमकी, अंगुठी, बेटी और उसके कपड़े के साथ ही पांच हजार रुपये थे। शहर कोतवाल शशि मौली पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed