फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against contractors in death of warden son

वार्डेन पुत्र की मौत मामले में ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case filed against contractors in death of warden son
बाजार स्थित कस्तुरबा गांधी आवासी विद्यालय परिसर में बने सेफ्टी टैंक में गिरकर डूबने से 26 अक्तूबर को वार्डेन के नौ वर्षीय पुत्र की मौत हो गई थी। इस मामले में एक माह बाद पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रानी की सराय थाने में दर्ज मामले में आरोपित ठेकेदारों पर आधा-अधूरा निर्माण कराकर छोड़ने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के करमनवीर सुसुबही गांव निवासिनी शकुंतला देवी पत्नी बसंत सिंह कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रानी की सराय में बतौर वार्डेन तैनात है। वह विद्यालय परिसर में अपने नौ वर्षीय पुत्र दिव्यांश के साथ रहती थी। बीते 26 अक्टूबर को उनका पुत्र परिसर स्थित मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान मैदान में आधा अधूरा निर्मित और खुले सेफ्टी टैंक में गिर गया। बरसात के पानी से भरे टैंक में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। इस बाबत वार्डेन ने रानी की सराय थाने में सेफ्टी टैंक निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार रामानंद व शशिकांत के खिलाफ तहरीर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना के एक माह बाद शनिवार की शाम मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शिक्षा विभाग द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से परिसर में सेफ्टी टैंक बनवाने की कवायद 30 दिसंबर 2020 को शुरू कराया था। शशिकांत व रामानंद के माध्यम से विभाग काम शुरू कराया था। ठेकेदार गड्ढा खोदने के बाद टैंक तो बना दिए लेकिन उसे ढके नहीं और आधा अधूरा कार्य छोड़ दिए। जिससे वार्डेन पुत्र की डूब कर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed