फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car riders beaten and looted after collision with DJ vehicle

Azamgarh News: डीजे वाहन से टक्कर होने पर कार सवारों को पीटा और सामान लूटा

Tue, 20 May 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Car riders beaten and looted after collision with DJ vehicle
बिंद्राबाजार। थाना गंभीरपुर के रानीपुर राजमो अंबेडकर मोड़ पर रविवार की रात 12 बजे एक कार और डीजे वाहन की टक्कर के बाद हंगामा हो गया। डीजे वाहन से निकले 10-12 लोगों ने कार सवारों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे राम अवतार यादव (32) का पैर टूट गया और कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। कार सवार लोगों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके दो मोबाइल फोन, दो सोने की चेन और गाड़ी की बैटरी लूट ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर निवासी राम अवतार यादव, शिवकुमार यादव (35), संतोष यादव (34), राम प्रसाद यादव (30) और हिमांशु यादव (30) सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष यादव की बहन के घर शादी के चौथ में शामिल होने गए थे। रात में लौटते समय उनकी कार रानीपुर राजमो अंबेडकर मोड़ पर बीच सड़क पर जा रहे डीजे और रथ से टकरा गई। हॉर्न बजाने के बावजूद साइड न मिलने से टक्कर हुई। इसके बाद डीजे संचालकों ने कार सवारों पर हमला कर दिया। घायलों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। संतोष यादव ने थाना गंभीरपुर में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बसंतलाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed