फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car collides with a tree, former block chief's only son dies

Azamgarh News: कार पेड़ से टकराई, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के इकलौते बेटे की मौत

Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Car collides with a tree, former block chief's only son dies
जहानागंज। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास रविवार की रात सड़क दुर्घटना में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के इकलाैते बेटे की माैत हो गई। उसकी कार के सामने अचानक आ गए पशु को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जहानागंज के करऊत गांव निवासी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बहादुर चौबे के इकलौते पुत्र 31 वर्षीय दीपक चौबे रविवार की देर रात निमंत्रण करके कार से घर लौट रहा था। जैसे ही कार रामपुर गांव के पास स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट के पास पहुंची, तभी सामने छुट्टा पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराई। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें घायलावस्था में अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed