फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Capacity of 35 power houses increased, 175 new distribution transformers installed

Azamgarh News: 35 पावर हाउसों की क्षमता बढ़ी, 175 नए वितरण ट्रांसफॉर्मर लगे

Sat, 22 Feb 2025 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Capacity of 35 power houses increased, 175 new distribution transformers installed
आजमगढ़। गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे 33/11 के 35 पॉवर हाउसों की क्षमता वृद्धि का काम पूरा हो चुका है। वहीं, विभिन्न क्षमता के 175 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में विभिन्न भार के 6.90 लाख उपभोक्ता हैं और 33/11 के 88 उपकेंद्र हैं। इन उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए 40 हजार वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इस समय फरवरी चल रही है और दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। मई, जून में गर्मी और बिजली की मांग काफी बढ़ेगी।
बिजली की मांग बढ़ने से इसका सीधा असर पावर और वितरण ट्रांसफार्मरों पर पड़ता है। पिछले साल बिजली की खपत अधिक होने से मोहम्मदपुर, अहरौला, मेंहनगर, बरदह, रानीपुर, जहानागंज आदि उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पिछली बार की स्थिति को भांपते हुए विभाग इस बार उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली पहुंचाने के लिए सभी तैयारी को पूरा करने का दावा कर रहा है, ताकि अगले माह से बढ़ने वाली गर्मी में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे आजमगढ़ प्रथम सर्किल में 19 और द्वितीय में 16 पावर हाउसों की क्षमता वृद्धि का काम पूरा हो चुका है।

इन पावर हाउस पर पांच एमबीए के ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इसके अलावा दोनों सर्किलों में विभिन्न क्षमता के 175 नए वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाए जा चुके हैं। पहले से लगे 1412 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जा चुकी है। इसके अलावा 32 जगहों पर 11 केवी और 100 से अधिक स्थानों पर एलटी लाइन खींची गई हैं।
इन सब व्यवस्थाओं के साथ विभाग गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed