{"_id":"58b312364f1c1bbd56830eb9","slug":"can-we-see-the-development-work-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नजर आ रहे हैं विकास के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नजर आ रहे हैं विकास के कार्य
अमर उजाला ब्यूरो /आजमगढ़
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में जितने विकास कार्य हुए, पहले किसी ने नहीं किया था। यहां विकास नजर आ रहा है।
वह ठेकमा ब्लाक के ताल कटोरा के मैदान में लालगंज के सपा प्रत्याशी बेचई सरोज के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग गंगा की सफाई की बात करते हैं लेकिन सपा सरकार ने वाराणसी में वरुणा नदी की सफाई करके दिखा दिया। उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह का आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र है, यहां पर जितना काम हुआ सभी को दिखाई दे रहा है। बाराबंकी के एमएलसी राजेश यादव ने कहा कि झूठे वायदे करने वाले और सांप्रदायिक ताकतों से सावधान रहें। मौके पर कांग्रेस के यदुनाथ यादव, देवनाथ यादव, मनीष सिंह सहित अनकों लोग शामिल रहे। जनसभा की अध्यक्षता राजनरायन यादव ने संचालन हरि प्रसाद ने किया।
उधर, अतरौलिया बाजार के गोला क्षेत्र में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव के चचेरे भाई तथा बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह कहते हैं कि इटावा दिल है तो आजमगढ़ धड़कन और उन्होंने कह दिखाया। मोदी जी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी के कारण लाखों लोगों को बेरोजगार होना पड़ा। माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीतियों के आधार पर समाजवादी पार्टी के घोसणा पत्र में जो कहा था उसे ईमानदारी से गीता और कुरान की तरह पवित्रता से लागू किया और किसी दल ने अपने घोसणा पत्र को पूरा नही किया। विधायक संग्राम यादव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता बालमुकुंद मद्धेशिया तथा संचालन रामआशीष वरनवाल ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव, डॉ लालती देवी, विधायक बृजलाल सोनकर मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रेमा यादव राजेश यादव रामवृक्ष राजभर चंद्रशेखर यादव सुबाष चंद्र जायसवाल जगदीश पाण्डेय जयप्रकाश यादव चंद्रजीत यादव विक्की मद्धेशिया रहीम खान राधेश्याम यादव राजू पाण्डेय शीतला निषाद ओंकारसहित आदि लोग उपस्थित थे।