फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Came, laid the ballast, took a photo and went on

आए गिट्टी बिछाई, फोटो खींचा और चलते बने

Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Came, laid the ballast, took a photo and went on
पहलवानपुर गांव में गड्ढा मुक्ति के नाम पर की गई खनापूर्ति। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सरकार की ओर से सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढ़ामुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी जहां नगर क्षेत्र की सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका नजारा शनिवार को बिलरियागंज विकास खंड के पहलवानपुर गांव में देखने को मिला।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा मिट्टी की ढ़ुलाई का कार्य बड़ी-बड़ी गाड़ियों से किया गया है। जिसके कारण पहलवानपुर गांव के तीन तरफ बना मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह से इन मार्गों से लोग आवागमन कर रहे हैं। वहीं शनिवार की शाम को लोग उस समय हैरान रह गए जब एक ट्रैक्टर पर सवार कुछ मजूदर पहलवानपुर गांव स्थित अनरथ की पोखरी के पास पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर रोका और ट्राली में पहले से अलकतरे में डूबी गिट्टी जो रखी गई थी उसे एक दो जगहों पर विछाया जाने लगा। लोगों ने सोचा शायद अब रोड को बनाया जाएगा। तभी मजदूरों को काम करते हुए एक व्यक्ति ने फोटो खींचा। जैसे ही फोटो खिंच गया सारे मजदूर सामान समेट कर गाड़ी बैठे और चले गए। इस कार्य को देख हर कोई हैरान था कि आखिर यह क्या हो रहा है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था ने हमारी सड़कों को काफी नुकसान पहुंचाया है। उनको कई पत्र जारी किए हैं लेकिन जवाब नहीं आया है। रही सड़कों पर गिट्टी छालने की तो हम इसकी जांच कराएंगे अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक चौधरी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed