फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cabinet minister and regional president did public relations with morning walk

Azamgarh News: कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मार्निंग वॉक के साथ किया जनसंपर्क

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister and regional president did public relations with morning walk
नगर निकाय चुनाव को भाजपा बहुत ही गंभीरता से ले रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रभारी मंत्री जिले में जमे हुए हैं। उनके द्वारा लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में उनके द्वारा शनिवार की सुबह क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के साथ कुंवर सिंह उद्यान में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों से जनसंपर्क किया गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन व विकास की स्पष्ट नीति के साथ काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ अंत्योदय के उत्थान का कार्य कर रही है। 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश में गुंडों व माफियाओं का बोलबाला था, जगह जगह दंगे होते थे। 2017 के पूर्व कोई यह कल्पना नहीं कर सकता था कि उप्र में कानून का राज स्थापित हो सकता है, उप्र का भी विकास हो सकता है। लेकिन 2017 में उप्र में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद स्थिति बदली है। गुंडे माफियाओं का राज खत्म हुआ है और उप्र दंगा मुक्त प्रदेश बना है। उप्र तीव्रगति से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। उपचुनाव में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ की जनता ने जिताकर लोकसभा में भेजने का काम किया जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के आजमगढ़ का विकास किया। आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, हरिहरपुर में संगीत विश्वविद्यालय देने का काम किया। आजमगढ़ को जोड़ने वाली हर सड़क का निर्माण किया गया। यह सब केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार से संभव हुआ। आपका नगर साफ सुथरा हो, जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ हो, हर घर स्वच्छ जल की व्यवस्था हो यह सब कार्य हमारी सरकार कर रही है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का काम आजमगढ़ की जनता को करना है। जिससे विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, योगेन्द्र राय, शकुंतला चौहान, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, विनोद राय, मंजू सरोज, संगीता तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed