{"_id":"59723d4c4f1c1b2e188b47ff","slug":"cabin-fire-fire-service-interrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिन में लगी आग मोबाइल सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिन में लगी आग मोबाइल सेवा बाधित
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर में धूं-धूं कर जलता मोबाइल टावर की केबिन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चकसिकठी मुहल्ले में स्थित एक मोबाइल टाॅवर के केबिन में शुक्रवार की सुबह आग लगने से लाखों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। टावर बंद होने से क्षेत्र के कई गांव की मोबाइल सेवा बाधित हो गई।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकसिकठी मुहल्ला निवासी मतिउर्रहमान के हाते में मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। इसके जरिए कई कंपनियों के नेटवर्क का संचालन होता है। शुक्रवार की अलसुबह टावर के केबिन में आग लग गई। तेज धुआं और लपटें देखकर लोगों को जानकारी हुई । सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई और फायरकर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मोबाइल टावर पर गार्ड की नौकरी करने वाले सुरेश कुमार का कहना है कि टावर में आग सुबह करीब पौने चार बजे बिजली गिरने से लगी है। वहीं मुहल्ले के वकार, इफ्तेखार अहमद आदि का कहना है कि मोबाइल टावर में सुबह करीब पांच बजे आग लगी है। इसके अलावा आग नीचे की ओर लगी, जिससे बिजली गिरने की बात संदिग्ध लग रही है। मोबाइल कंपनी के अधिकारी पहुंचकर नई मशीन लगाने में जुटे थे।