फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   By October, the arrears of the sugarcane farmers of Azamgarh will be paid.

अक्तूबर तक आजमगढ़ के गन्ना किसानों के बकाया का होगा भुगतान-

Wed, 16 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
By October, the arrears of the sugarcane farmers of Azamgarh will be paid.
आजमगढ़। उप गन्ना आयुक्त उषा पाल ने बुधवार को चीनी मिल सठियांव का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने पेराई सत्र से संबंधित फाइलों को चेक किया। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करना शासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सितंबर के अंत या फिर अक्तूबर तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जांच पड़ताल के दौरान उन्होंने बताया कि मंडल के तीनों जिलों के 9419 किसानों का 56.80 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। शासन की ओर से चीनी मिल संघ को भी धनराशि दी गई है। बताया कि सत्र 2019-20 का मऊ के 3634 किसानों का 11 करोड़, 92 लाख रुपये और बलिया के 248 किसानों का 22 लाख रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान शेष है। उनके भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि घोषी व सठियांव का निरीक्षण कर संबंधित मशीनों की मरम्मत का कार्य समय से कराया जाएगा। शासन स्तर पर विभागीय शिकायतों की जांच सहित अन्य कई प्रमुख कारण हैं, जिसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed