फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Business of 20 crores affected by strike by bank organizations

बैंक संगठनों की हड़ताल से अरबों का कारोबार प्रभावित

Tue, 22 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Business of 20 crores affected by strike by bank organizations
आजमगढ़। बैंकों के विलय के विरोध में आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन आफ इंडिया के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मचारी संगठन के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल से स्टेट बैंक आफ इंडिया और ग्रामीण बैंक की कुछ शाखाएं बाहर रही। फिर भी 30 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बैंकों की इस हड़ताल से जनपद में स्थित 350 शाखाएं इस हड़ताल से प्रभावित रहीं। हड़ताल में सभी राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण बैंक और कोआपरेटिव बैंक पूर्ण रूप से बंद रहे। इस दौरान हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने यूनियन बैंक के सिविल लाइन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर धरने का आयोजन किया। जिसमें यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के उपाध्याक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि आज स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि हमारे ही साथ के लोग सरकार के साथ हो चुके हैं। हमारे मेहनतकश साथियों के अथक प्रयास से हड़ताल को सफल बनाने की जगह सरकार से मिलकर अपना उल्लू सीधा करते हैं। विष्णु गुप्ता ने कहा कि सरकार बैंकों को प्राइवेट करके निरीह कर्मचारी और जनता को उल्लू बनाना चाहती है। जिसे कर्मचारी और जनता जान चुके हैं। हमारी मांग है कि बैंकों का विलय रोका जाए, जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को रोका जाए, खराब ऋणों की वसूली सुनिश्चित कर ऋण न चुुकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों केे प्रताड़ित न किया जाने सहित हमारी अन्य मांगें भी हैं। जिसे लेकर हमने आज हड़ताल की है। इस हड़ताल में स्टेट बैंक और ग्रामीण बैंक की कुछ शाखाओं को छोड़कर किसी शाखा में कार्य नहीं हुआ। इस हड़ताल से 30 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। जबकि लगभग 10 करोड़ रुपये की क्लीयरिंग ठप रही। इस मौके पर दुर्गा शंकर प्रसाद, राजेश प्रताप, सत्यनारायण, राजकुमार, कमलेश, संजीव, सदरे आलम, अखिलेश यादव, विनोद र्माय, शमसाद, सरफराज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed