{"_id":"57473a534f1c1b2f2d6921e2","slug":"bus-truck-colids","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बस की टक्कर, एक की मौत, नौ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बस की टक्कर, एक की मौत, नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 26 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो जाने से ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर डीएम सुहास एलवाई, एसपी अजय साहनी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।
तरवां थाने के कबूतरा गांव निवासी विकास (23) पुत्र स्व. चंद्रदेव ट्रक चालक था। गुरुवार को वह अपना ट्रक लेकर जिला मुख्यालय से मुबारकपुर की तरफ जा रहा था। जमुड़ी गांव के पास उसका ट्रक सामने से आ रही रोडवेज की अनियंत्रित बस से टकरा गई। आमने-सामने के टक्कर में ट्रक चालक विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार सिधारी थाने के पल्हनी गांव निवासी नीतू (30) पत्नी पंकज, इसी थाने के जमालपुर गांव निवासी सत्यनारायण (48), हरवंशपुर मुहल्ला निवासी रामनरायन (45), शहर कोतवाली के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी ओमप्रकाश पांडेय (63), जहानागंज थाने के शमसुद्दीनपुर गांव निवासी सुनील (19), मेंहनगर थाने के गुरेहथा गांव निवासी अरविंद (40), कप्तानगंज थाने के खालिसपुर गांव निवासी अनिल कुमार (24), जौनपुर जिले के खेतासराय थाने के मनेचा गांव निवासी अख्तरीबानो (55) पत्नी वलीउल्ला इसी गांव के अलाउद्दीन (60) गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर डीएम, एसपी आदि भी पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।