फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bunch cable burnt, power supply stalled in Mangal Bajar of Azamgarh

मंगलबाजार में बंच केबल जली, बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 07 Oct 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Bunch cable burnt, power supply stalled in Mangal Bajar of Azamgarh
फूलपुर। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी नगर की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आई है। मंगलवार की रात 10 बजे कस्बे के मंगलबाजार में बंच केबल जल गई। इसके चलते पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को रात फिर अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 10 बजे मंगलबाजार में बंच केबल धूं धूं कर जल गया। हड़ताल समाप्त होने के बाद भी रात में कोई लाइनमैन फाल्ट को बनाने के लिए आगे नहीं आया। सुबह होने पर संविदा लाइनमैन देवीसरण मौर्य ने नगर पंचायत के लाइनमैन के सहयोग से केबिल बनाने का कार्य शुरू किया। मरम्मत में दिन भर का समय लग गया। 16 घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोग बिजली, पानी और अन्य समस्याओं को लेकर परेशान रहे। कस्बा के सूफियान अंसारी, रजनीश, अंगद ने बताया कि लाइनमैन अपना मोबाइल रात में स्विच्ड ऑफ कर लेते हैं। जेई निखिल शेखर ने बताया कि मंगलबाजार में बंच केबल रिपेयर का कार्य हो रहा है। शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed