फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Build a breaker on 25 black spots, install sign board

25 ब्लैक स्पॉट पर बनाएं ब्रेकर, लगाएं साइन बोर्ड

Fri, 11 Sep 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Build a breaker on 25 black spots, install sign board
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। स्कूलों में यातायात के नियमों का प्रशिक्षण, ब्लैक स्पॉट्स का चिन्हीकरण, जनपद के विभिन्न स्थानों पर आटो-टैम्पो, टैक्सी की पार्किंग, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता आदि के संबंध में समीक्षा की गई। एआरटीओ ने बताया कि जनपद में 25 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र) चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग से समन्वय स्थापित कर ब्लैक स्पॉट्स पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड आदि अन्य संबंधित कार्य कराने को कहा। ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि जहां पर स्कूल संचालित हैं, उन स्कूलों के आस-पास जो ठेले वाले दुकान लगाते हैं उनको वहां से हटवाएं। पीडब्ल्यूडी को 30 सितंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त कराने को कहा। एडीएम प्रशासन को ऑटो, टैंपो, टैक्सी के लिए पार्किंग बनाने के लिए जगह का चिन्हांकन करने को कहा। टैंपो यूनियन के अध्यक्ष से कहा कि टैंपो चालक मास्क नहीं पहन रहे हैं। सीट से ज्यादा सवारी भी बैठा रहे हैं। सवारियों द्वारा भी मास्क नहीं लगाया जा रहा है। इसके लिए टैंपो चालकों को जागरूक करें। एआरटीओ को मानीटरिंग करते हुए कार्रवाई करने को कहा। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एआरटीओ, प्राचार्य डायट अमरनाथ राय, स्कूलों के प्रतिनिधि, टैम्पो यूनियन के अध्यक्ष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed