फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Budget approved for Rs 13.5 crore income

Azamgarh News: साढ़े 13 करोड़ रुपये आय का बजट स्वीकृत

Fri, 16 Jun 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Budget approved for Rs 13.5 crore income
नगर पंचायत पहली बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को सभागार में अध्यक्ष वसीम अहमद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यों ने 13 करोड़ 67 लाख 61 रुपये आय और 11 करोड़ 39 लाख 33 हजार 200 रुपये खर्च के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सर्वप्रथम अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश ने अध्यक्ष को आसन ग्रहण कराया। वरिष्ठ लिपिक सुभाष यादव ने पिछली कार्यवाही को सदस्यों के समक्ष रखते हुए पुष्टि कराई। नगर पंचायत की आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया। जिसमें बताया गया कि नगर पंचायत की आय 13 करोड़ 67 लाख 61 हजार है और व्यय 11 करोड़ 39 लाख 33 हजार 200 रुपये है। इसके बाद सदस्यों द्वारा वार्डवार इंटरलाकिंग, नाली निर्माण, पटिया, प्रकाश की व्यवस्था, स्वच्छता के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन स्थापना, पेयजल की व्यवस्था आदि विकास परियोजनाओं पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर ने प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक कराने, नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, जन्म-मृत्यु आदि प्रमाणपत्रों को तत्काल जारी करने, सभी नालियों व नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सभासद मोहम्मद असलम, मोहम्मद अकरम, श्याम बाबू गुप्ता, गीता, सरोज सोनकर, सुषमा, प्रतिमा, बबिता यादव, नर्गिस, मोहम्मद शाहिद, सिद्धार्थ गुप्ता, परवीन, तनवीर अहमद उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष ने सभासदों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed