फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bribery grabbing inspector and scribe suspended

रिश्वत मांगने वाला दरोगा और मुंशी निलंबित

Sat, 16 Dec 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bribery grabbing inspector and scribe suspended
रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने शुक्रवार को मुकदमे में बरी करने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह को और मुकदमा दर्ज करने के नाम पर रुपये की मांग करने वाले मुबारकपुर थाने पर तैनात एक मुंशी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही ऐसे दरोगा और सिपाहियों के विरुद्ध खुफिया तरीके से जांच करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि जीयनपुर कोतवाली में दर्ज एक धोखाधड़ी के मुकदमे की विवेचना चौकी प्रभारी लाटघाट अनिरुद्ध सिंह को सौंपी गई है। मुकदमे की विवेचना करने वाले चौकी प्रभारी ने आरोपियों से रिश्वत की मांग करते हुए कहा कि रुपये दो तो सभी लोगों को बरी कर दिया जाए।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी के इस साजिश की जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसने एसपी से इसकी शिकायत किया। एसपी ने अपने स्तर से पूरे प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को मामले की जांच रिपोर्ट आने और जांच में चौकी प्रभारी के दोषी पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीक्रम में मुबारकपुर थाने पर तैनात सिपाही शैलेंद्र सिंह मुंशी का काम करता है। एक सप्ताह पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी से शिकायत की थी कि शैलेंद्र सिंह मुकदमा लिखने के बदले में रिश्वत की मांग करता है।

इस मामले की भी एसपी ने जांच करवाई और जांच रिपोर्ट आने पर दो दिन पूर्व ही शैलेंद्र को निलंबित कर दिया। विवेचना और केस दर्ज करने के मामले में रिश्वत की मांग करने वाले चौकी प्रभारी और सिपाही के निलंबन की कार्रवाई होने से जहां रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

वहीं एसपी ने थानों पर चल रहे इस तरह के खेल को समाप्त करने और रिश्वतखोरों की धरपकड़ करने खुफिया विभाग से इसकी जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट आने पर औरों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।


रिश्वत मांगने के आरोप में चौकी प्रभारी लाटघाट अनिरुद्ध सिंह और मुबारकपुर थाने पर तैनात एक सिपाही शैलेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। रिश्वतखोरों के विरुद्ध गोपनीय तरीके से जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर औरों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed