फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Body found in canal identified, accused of murder over money dispute, case against three

Azamgarh News: नहर में मिले शव की शिनाख्त, पैसों के विवाद में हत्या का आरोप, तीन पर केस

Thu, 20 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Body found in canal identified, accused of murder over money dispute, case against three
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र हरई इस्माइलपुर गांव के पास गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला था। मंगलवार की रात परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव शिनाख्त की। उसके साले ने रुपयों के लेनदेन में अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरई इस्माइलपुर गांव के पास से गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर की तरफ मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर में एक व्यक्ति का शव देखा था। मोहम्मदाबाद थाना और जीयनपुर कोतवाली का बॉर्डर होने की चलते दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त राजेश पाठक (50) के रूप में की। बुधवार की सुबह बलरामपुर चौकी पर पहुंचे राजेश पाठक के साले राकेश मिश्रा ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर किसी से विवाद चल रहा है। 17 फरवरी को राजेश को उन लोगों ने पैसा देने के लिए बुलाया। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया। हम लोग पुलिस के पास भी गए थे।
विज्ञापन

00
पैसा देने के लिए बुलाया और अपहरण कर की हत्या
मृतक राजेश की पत्नी चांदनी ने बताया कि रविंद्र सिंह और हरिकेश चौहान ने मेरे पति से पैसा लिया था। बार-बार पैसा देने के लिए बुलाते थे लेकिन नहीं देते थे। उस दिन भी उन लोगों ने उन्हें पैसा देने के लिए बुलाया और अपहरण कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00


एप्लीकेशन वापस लो, जीना चाहते हो कि नहीं
बलरामपुर। परिवार के लोगों के अनुसार, राजेश पाठक को जमीन के विवाद में दिसंबर 2024 में मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इसमें फोन करने वाले ने कहा था कि आहोपट्टी में जिस जमीन पर एप्लीकेशन डाला है, उसे वापस ले लो, जीना चाहते हो कि नहींं। इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। 17 फरवरी को उन्हें फिर फोन कर बुलाया गया था। तभी से वह गायब थे। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
00
तीन पर दर्ज कराया मुकदमा
आजमगढ़। राजेश की पत्नी चांदनी ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर नगर कोतवाली दी। पुलिस ने इस मामले में बृजराज यादव उर्फ बिजली निवासी आहोपट्टी, रविंद्र सिंह निवासी लखुआ जिला बलिया और हरिकेश चौहान निवासी शेखपुरा अहियाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


00

कोट ...
शव की शिनाख्त पठखौली निवासी राजेश पाठक के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। - हेमराज मीना, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed