फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bodies of father and son buried late night

Azamgarh News: देर रात दफनाए गए पिता-पुत्र के शव

Thu, 21 Sep 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bodies of father and son buried late night
महराजगंज (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के सरदहां निवासी व्यवसायी पिता-पुत्र के शव अंत्यपरीक्षण के बाद देर रात घर पहुंचे। इसके बाद गोपालपुर गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिए गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पिता-पुत्र हत्याकांड में नामजद दंपती को शहर के सिधारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां निवासी रशीद व उनके पुत्र शोएब की बुधवार की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव पैतृक गांव गोपालपुर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में देर रात शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। बृहस्पतिवार को सरदहां बाजार में शांति का माहौल देखने को मिला। दुकानें भी खुली हुई थी। सतर्कता की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती थी। वहीं इस दोहरे हत्याकांड में नामजद पांच अभियुक्तों में शामिल दंपती दिनेश व निर्मला को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिधारी क्षेत्र में मकान से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के खुलासे को लेकर चार टीमें गठित है। जो तीन अभियुक्तों पवन, पंकज व प्रदीप की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

हत्यारोपी की ओर से किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार में बुधवार की सुबह हुई व्यवसायी पिता-पुत्र की हत्या के एक आरोपी की ओर से किए गए अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला। मंदिर की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदहां बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी पिता-पुत्र रशीद व शोएब की पड़ोस के दुकानदार ने बुधवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पवन गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता व निर्मला गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जांच में पता चला कि आरोपी पवन गुप्ता ने कस्बे में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा किया है। इस पर पुलिस व प्रशासन ने अवैध कब्जे को हटवाया। जेसीबी की मदद से मलबा भी हटवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed