फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Board Exam: Candidates will get roadways bus service

बोर्ड परीक्षा: परीक्षार्थियों को मिलेगी रोडवेज बस सेवा

Thu, 01 Feb 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Candidates will get roadways bus service
आजमगढ़। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीआइओएस को पत्र भेजा है। पत्र में परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर दोनों पालियों में बच्चों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए मार्ग व समय निर्धारित कर संचालन शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में यातायात सुविधा की परेशानी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने परीक्षा अवधि में बस संचालित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीआइओएस को पत्र लिखा है। ताकि वह परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर बसों का संचालन प्रत्येक रूटों पर करा सकें। डीआइओएस मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन को परीक्षा समय सारिणी व केंद्रों की सूची भेजी जाएगी। प्रबंधक से बसों का समय व स्थान निर्धारण करने के बाद सूचना देने को कहा गया है। सूचना मिलने के बाद स्कूलों के माध्यम से बच्चों को जानकारी देते हुए परिवहन की परेशानी से बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed