फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   block secretary died hit by truck while going to duty in Azamgarh

आजमगढ़: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार ब्लॉक के सेक्रेटरी को रौंदा, मौके पर मौत

Mon, 25 Oct 2021 02:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Oct 2021 02:25 PM IST
सार

हरैया ब्लॉक में बतौर सेक्रेटरी के पद पर तैनात शख्स सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। इस दौरान ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
block secretary died hit by truck while going to duty in Azamgarh
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद-पकवाइनार मोड़ पर सोमवार की सुबह बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरैया ब्लॉक में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत था और घटना के समय ड्यूटी पर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी संदीप कुमार(38) पुत्र रामसुमेर शहर के जीडी ग्लोबल स्कूल के पास शंभुपुर में मकान बना कर परिवार के साथ रहते थे। वह हरैया ब्लॉक में बतौर सेक्रेटरी तैनात थे। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले।
विज्ञापन


अभी वह अंजानशहीद-पकवाइनार मोड़ पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहा ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वह बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक चालक उन्हें रौदते हुए निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed