फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Blessed mother sought visited kaalaraatri

मां कालरात्रि का दर्शन कर मांगी आशीष

Thu, 26 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Blessed mother sought visited kaalaraatri
नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां
विज्ञापन
कालरात्रि का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां के दर्शन को भोर से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

नगर के चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, बड़ादेव स्थित दुर्गा मंदिर, कोलघाट स्थित दुर्गा मंदिर, रैदोपुर, बेलईसा सहित अन्य देवी मंदिरों में भोर से ही मां के  दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। उधर, कालीचौरा स्थित काली मंदिर में भक्तों ने नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

लाटघाट : सगड़ी तहसील के चन्नाराम कालिका मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा। पल्हना : जिला से 40 किमी दूर दक्षिण पूर्व में लालगंज वाया तरवां रोड पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां पाल्हमेश्वरी धाम पर भक्तों की भीड़ रही। घंटा-घड़ियाल और माता जी के लग रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

मेजवां : शंकर तिराहा स्थित मंदिर पर मां के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। सरस्वती शिशु मंदिर के निकट मां भवानी मंदिर पर महिलाएं मंगलगीत गाती हुई, मां के दर्शन के लिए पहुंची। बुधवार की रात फूलपुर नगर में मां दुर्गा कीर्तन मंडल द्वारा भजन और कीर्तन किया गया।

नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर परिसर में बुधवार की रात ब्लू नाईट आर्केस्ट्रा और जागरण ग्रुप द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी शरद तिवारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। राजेश रंजन ने गीत सुनाया। दृष्टि वर्मा ने दिल में शामे नाम की ज्योति जला के देख, आएगी शेरावाली मां दिल से बुला के देख गाया तो वहां भक्त भावविभोर हो उठे।


दीपांशी वर्मा के मां मुरादें पूरी कर दे, हलुवा बांटूगी भजन से लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। मंदिर के पुजारी शरद तिवारी ने टेढ़ी डगर है कैसे चढ़ पाऊंगा मैं आंख का अंधा, पैर का लंगड़ा दर्शन कैसे कर पाऊंगा सुनाया तो पूरा मंदिर परिसर वाह-वाह कर उठा। जागरण में सागर तिवारी, राशि तिवारी आदि कलाकारों ने प्रस्तुति की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed